फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   dashari mango selling start

दशहरी आम की खरीद शुरू, व्यापारियों ने डाला डेरा

Thu, 09 Jun 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
dashari mango selling start
हसनगंज। फरहदपुर मंडी से दशहरी आम की खरीद शुरू हो गई है। व्यापारियों का डेरा हसनगंज में लग गया है। मंडी से व्यापारी 30 से 35 रुपये किलो में आम खरीद कर उसे अन्य राज्यों में भेज रहे हैं। आम की पैकिंग के लिए आसपास के श्रमिकों को लगाया गया है। इससे श्रमिकों को भी रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन

हसनगंज की फरहदपुर मंडी में दूसरे राज्यों के व्यापारियों का आना शुरू हो गया है। किसानों से 30 से 35 रुपये किलो में कच्चा आम खरीद कर व्यापारी उसकी छंटाई कराकर पैकिंग कराकर वाहनों से मुंबई, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, अहमदाबाद, गोरखपुर, छत्तीसगढ़, उड़ीसा की मंडियों में भेज रहे हैं।
विज्ञापन

जुलाई से बढ़ेगी दशहरी की मांग
अभी दूसरे राज्यों की मंडियों में तोतापरी, बादाम प्रजाति का आम अधिक है, इससे दशहरी की मांग कम है। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि जुलाई में दशहरी की मांग सबसे अधिक होगी। व्यापारी राम सिंह, जुनैद, सब्बू ने बताया कि विदेशी तोतापरी, बादाम आम जून के अंतिम सप्ताह तक खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम की पैदावार कम, बढ़ेंगे दाम
गर्मी अधिक होने और जून में बारिश न होने से आम की पैदावार में कमी आई है। इसके कारण दाम में तेजी आने की आशंका है। आम बागबानों के मुताबिक व्यापारी 30 से 35 रुपये किलो में खरीद रहे हैं। आने वाले दिनों में आम के दामों में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed