फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   daroga injured

विवादित जमीन पर गिरी दीवार, दरोगा घायल

Mon, 24 Feb 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
daroga injured
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरजादगान में विवादित जमीन पर निर्माण रोक दिया गया है। शनिवार पूरी रात पुलिस बल तैनात रहा। देर रात विवादितस्थल की एक जर्जर दीवार गिर गई जिसकी चपेट में आकर एक दरोगा घायल हो गया।
विज्ञापन

कस्बे के पीरजादगान स्थित एक सरकारी स्कूल के भवन से जुड़ी भूमि पर मोहल्ला राहतगंज बाजार निवासी अकीलुर्रहमान और पीरजादगान निवासी वलीउल्लाह के बीच दीवानी न्यायालय में भूमि संख्या दर्शाकर वाद चला था। उसके बाद इसी भूमि को लेकर तीसरे दावेदार बाबर सफवी ने भी न्यायालय में एक वाद दाखिल कर दिया था। शनिवार को विवादित भूमि पर निर्माण वलीउल्लाह पक्ष ने शुरू कराया तो बाबर सफवी पक्ष की बहन किरन पहुंची और निर्माण का विरोध कर पुलिस को सूचना दी थी। तब कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और दोनों पक्षों से एसडीएम को मालिकाना हक के कागज दिखाकर निर्माण संबंधी आदेश लाने को कहा था। हालांकि एसडीएम ने भी विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण कराने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

मामला गंभीर होने पर तहसील प्रशासन ने विवादित स्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी थी। शनिवार रात्रि साढ़े 12 बजे एक जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में आकर दरोगा प्रेम पाल दीक्षित घायल हो गए। प्रेम पाल के सिर में चोट आई। चिकित्सक ने एक्सरे और सिटी स्कैन कराने को कहा है। उपजिलाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि विवादित भूमि का नक्शा नहीं मिल पाया है जिससे भूमि की पहचान की समस्या आ रही है। जब तक नतीजे पर नहीं पहुंच जाते तब तक निर्माण नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे की आबादी से संबंधित क्षेत्र का नक्शा चोरी हुए 50 वर्ष हो चुके हैं लेकिन यह आज तक प्रशासन के लिए बड़ा सरदर्द बना है। वर्ष 1964 में नगर पंचायत कार्यालय से नक्शा चोरी हो गया था। वहीं उसकी दूसरी प्रति मुहाफि जखाना में क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। उसके बाद भूमि के मनचाहे कागज तैयार कर कब्जेदारी का खेल शुरू हुआ था। जो आज भी जारी है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनुपम सिंह के मुताबिक, बिना नक्शे के निर्णय कर पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed