फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ???? ?? ????? ??Dangal Kesari became Udaybhan of Tezpur by defeating Sanjay

तेजीपुर के उदयभान बने दंगल केसरी

Wed, 14 Sep 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
???? ?? ????? ??Dangal Kesari became Udaybhan of Tezpur by defeating Sanjay
गंजमुरादाबाद के खंभौली में आयोजित दंगल में एक दूसरे को हराने का प्रयास करते पहलवान। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के गांव खंभौली में जलविहार मेले के दौरान दंगल का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। इसमें तेजीपुर के पहलवान उदयभान को दंगल केसरी घोषित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जलशक्ति मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार कुश्ती सहित सभी खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। दंगल में 35 कुश्तियां हुईं। इसमें बादल उत्तरीपुरा और कानपुर के इमरान के बीच जोरदार मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

इमरान ने बादल को पटखनी दी। सद्दीक शिवली और रायबरेली के राजेश के बीच हुई कुश्ती में राजेश ने दांव जीता। सबसे जबरदस्त कुश्ती तेजीपुर के पहलवान उदयभान और रायबरेली के पहलवान संजय के बीच हुई, जो करीब 20 मिनट तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उदयभान ने धोबीपाट का दांव मारकर संजय को चित कर दिया। इस पर उदयभान को दंगल केसरी घोषित किया गया। एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले लोगों ने भी ठहरकर दंगल का आनंद उठाया।

कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत कटियार, बृजेश रावत, अनिल सिंह, मल्लावां हरदोई के विधायक आशीष सिंह आशु के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, बांगरमऊ के चेयरमैन इजहार खां गुड्डू, गंजमुरादाबाद के चेयरमैन रामनरेश कुशवाहा, रावेंद्र सिंह, पुत्तीलाल गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed