फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dabangs kicked into the mother's stomach to save her son

बेटे को बचाने पहुंची मां के पेट मे दबंगों ने मारी लात

Wed, 02 Oct 2019 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dabangs kicked into the mother's stomach to save her son
उन्नाव। उधार रुपये वापस मांगने गए युवक से कई युवकों ने मारपीट की। मां बचाने पहुंची तो उसके पेट में लात मार दी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कासिम नगर निवासी शबनम पत्नी आदिल का आरोप है कि उसने मोहल्ले के ही एक युवक को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। वह काफी समय से टालमटोल कर रहा था। सोमवार को उसने बेटे मोहतसिम को रुपये लेने भेजा। रुपये देने के बजाय वह बेटे से मारपीट करने लगा। जानकारी होने पर वह बचाने पहुंची तो उसे भी पीटा और पेट में लात मार दी। शबनम के बेटे मोहतसिम ने बताया कि पांच दिन पहले मां का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। पेट में लात मारने से टांके टूट गए। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed