फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   D vacant posts will be filled in

विकास विभाग में भरे जाएंगे खाली पद

Wed, 04 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 04 Feb 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
D vacant posts will be filled in

उन्नाव। जल्द ही विकास विभाग में खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला विकास कार्यालय की ओर से रिक्त पदों की सूची मुख्यालय भेज दी गई है।

विज्ञापन


विकास विभाग में लंबे समय से भर्ती नहीं हुई है। जबकि हर साल दर्जनों अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक रिटायर हो जाते हैं। इसके चलते विभाग में कर्मचारियों की कमी हो गई है। वर्तमान में एक कर्मचारी को कई-कई काम दिए गए हैं। इससे उन पर अनावश्यक काम का बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन


शासन की घोषणा के बाद विभागों के उच्चाधिकारियों ने जिले के अफसरों को पत्र भेजकर खाली पड़े पदों का ब्योरा तलब किया है। इसी कड़ी में आयुक्त ग्राम्य विकास ने भी स्थानीय अधिकारियों को पत्र भेजकर विभाग में खाली पड़े पदों की सूची मांगी। कमिश्नर को जो सूची भेजी गई है उसमें वीडीओ के 62 पद रिक्त बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में वीडीओ के कुल 160 पद हैं। सबसे ज्यादा पद सहायक लेखाकार आईआरडी के खाली हैं। कुल 16 पदों के सापेक्ष मात्र 1 आईआरडी सहायक लेखाकार तैनात है। शेष 15 खाली हैं।

सहायक लेखाकार के कुल 30 खाली पदों में 2 रिक्त हैं। जनपद में विकास विभाग में कुल 18 चालक पद के हैं। इनमें 2 खाली पड़े हुए हैं। जिला विकास अधिकारी एनबी सविता ने बताया कि विभाग में रिक्त पदों की जो सूचना मुख्यालय से मांगी गई थी उसकी सूची भिजवा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed