फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cycle raily

साइकिल रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

Thu, 15 Jan 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 15 Jan 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
cycle raily
उन्नाव। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को एआरटीओ की अगुवाई में साइकिल यात्रा निकाली गई। शहर के लखनऊ बाईपास से शुरू हुई साइकिल यात्रा हरदोई ओवरब्रिज होते हुए निराला पार्क में जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा की अगुवाई आरआई रामबरन गुप्ता कर रहे थे। यात्रा में शामिल लोग हाथों में सड़क सुरक्षा को लेकर लिखे निर्देशों का बैनर लेकर आगे चल रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में आने-जाने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा व उसके नियमों की जानकारी के लिए पंफ्लेेट दे रहे थे। दोपहर डेढ़ बजे रैली निराला पार्क पहुंची। यहां एआरटीओ प्रवर्तन राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तीव्र गति से वाहन न चलाएं। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे में फाग लाइट का प्रयोग करें। बिना लाइसेंस वाहन चलाने से परेशानी उठानी पड़ सकती है। ओवर टेकिंग करते समय सावधानी रखें ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हों।


इस दौरान यात्रीकर अधिकारी मुन्नालाल, अशोक वर्मा, वीरेंद्र मिश्रा, मैजिक फाउंडेशन के सदस्यों में तन्मय, जहीर, अभिषेक हर्षिता, अवधेश, अंकित, प्रतीक के साथ सुपर हाउस से रामबहादुर सिंह, रामधनी, रामकिशोर, मुन्ना, रंजीत, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed