{"_id":"689b899156ca3bdcdc0f4ca2","slug":"cyber-policemen-will-become-more-capable-after-taking-training-on-cytrain-app-unnao-news-c-221-1-sknp1054-135404-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: साइट्रेन एप का प्रशिक्षण लेने के बाद साइबर पुलिसकर्मी होंगे और सक्षम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: साइट्रेन एप का प्रशिक्षण लेने के बाद साइबर पुलिसकर्मी होंगे और सक्षम
Wed, 13 Aug 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-19- थानों की साइबर हेल्प डेस्क में तैनात सिपाहियों को प्रशिक्षण देते एसपी दीपक भूकर
उन्नाव। लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी और एएसपी ने थानों में गठित साइबर सेल में तैनात पुलिस कर्मियों को साइट्रेन एप की जानकारी दी।
साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट से लेकर एडिट कर अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किए जाने तक के मामले सामने आ रहे हैं। इन अपराधों की रोकथाम के लिए जिले में साइबर थाना बनने के साथ सभी थानों में हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। हेल्पडेस्क में तैनात पुलिस कर्मियों को अब साइबर अपराधों से निपटने की बारीकियां बताई जा रही हैं।
मंगलवार को एसपी दीपक भूकर और साइबर क्राइम के नोडल अधिकारी एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह ने पुलिसकर्मियों को साइट्रेन प्रशिक्षण की जानकारी दी। साइट्रेन के माध्यम से साइबर हेल्पडेस्क के पुलिसकर्मियों को नवीनतम और साइबर अपराधों के तरीकों के बारे में बताया। यह भी बताया कि पीड़ित को परेशान नहीं करना है। अभिलेख लेने के बाद जांच एजेंसी के साथ मिलकर काम किया जाना है।
विज्ञापन
--
क्या है साइट्रेन एप
साइट्रेन एप एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो पुलिस और न्यायिक अधिकारियों को साइबर अपराध जांच, फॉरेंसिक और अभियोजन के पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान करता है। साइट्रेन पोर्टल पर उपयोगकर्ता साइबर अपराध जांच, डिजिटल साक्ष्य, साइबर अपराध से संबंधित कानून और नीतियों, आदि पर विभिन्न ऑनलाइन पाठ्यक्रम कर सकते हैं। यह एप नेशनल साइबर क्राइम ट्रेनिंग सेंटर (एनसीआरबी) द्वारा विकसित किया गया है।