फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Currency of currency in SBI's safe

एसबीआई की तिजोरी में करेंसी का टोंटा

Fri, 14 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 14 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Currency of currency in SBI's safe
एसबीआई मुख्य शाखा में लगी खाताधारकों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चार दिनों से एसबीआई में कैश की कमी है। इससे एक बार फिर नोटबंदी के दर्द का अहसास खाताधारकों को है। सहालग के समय में बैंक में करेंसी न होना कई परिवारों के लिए परेशानी का सबब साबित हो रहा है। जो फिलहाल 48 घंटे तक सामान्य होते नजर नहीं आ रहा है।

सूत्रों की मानें तो एसबीआई की तिजोरी में 2000, 500 व 100 रुपये की करेंसी ही नहीं है। जिसके कारण छोटी करेंसी से जैसे तैसे काम चलाया जा रहा है। जो जरूरतमंदों की आवश्यकताओं के सामने नाकाफी हैं। बड़ी करेंसी का नोट न होने से ही लगातार छठवें दिन एसबीआई के एटीएम शोपीस बने रहें। एसबीआई अफसरों की मानें तो आरबीआई ने अब 15 अप्रैल तक करेंसी देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


करीब ढाई माह पहले एसबीआई मुख्य शाखा ने आरबीआई से 200 करोड़ की करेंसी की डिमांड की थी। जो अभी तक आरबीआई की तरफ से पूरी नहीं की जा सकी है। लंबे समय से करेंसी न आनेे से बैंक शाखाओं में करेंसी का टोटा हैं। हालात यह हो गए कि एसबीआई मुख्य शाखा के पास बड़े नोट ही नहीं हैं। जो नगदी है भी वह 10, 20 व 50 रुपये की हैं। सोमवार से शुरू हुई करेंसी की कमी गुरुवार को और अधिक गंभीर हो गई। जिले की 60 शाखाओं व 22 एटीएम में कैश उपलब्ध कराकर खाताधारकों को कैश मुहैय्या कराने वाली एसबीआई मुख्य शाखा की स्थित भी बिगड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को बैंक मैनेजर दीपेंद्र यादव खाताधारकों को थोड़ा बहुत कैश लेने की अपील कर रहे थे। वहीं एक-दो दिन में सब सामान्य हो जाने की जानकारी भी कही। एक बैंक अधिकारी ने 15 अप्रैल शाम तक आरबीआई से कैश मिलने की उम्मीद जगाई है। इसके अलावा पीएनबी, यूनियन बैंक, ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त व एचडीएफसी में भी कैश की किल्लत से खाताधारकों को जूझना पड़ा। हर तरफ करेंसी की कमी से गुरुवार को खाताधारक परेशान रहे। लोगों ने एक दूसरे से उधार व्यवहार कैश लेकर जैसे तैसे अपने काम निपटाने को कहा।

 
एसबीआई एटीएम छठें दिन भी शोपीस
एसबीआई मुख्य शाखा की तिजोरी में बड़ी करेंसी के नोट न होने के कारण शनिवार को ही कैशलेश हो गए थे। जो क्रम गुरुवार तक बदस्तूर जारी है। बैंकों के साथ ही एटीएम बूथों में कैश न होने से खाताधारकों की मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। एसबीआई के साथ ही गुरुवार को पीएनबी, यूनियन बैंक, बैंक आफ बड़ौदा व बैंक आफ इंडिया के एटीएम भी गुरुवार को शोपीस बने रहे। खाताधारक बड़ी उम्मीद के साथ बूथ पर जाते और मायूस होकर लौटते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed