{"_id":"5d1fa05b8ebc3e3c655a2638","slug":"curious-of-teenage-death-due-to-death-unnao-news-knp499872789","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आया किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आया किशोर, मौत
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव नवई में एक किशोर अमिया (कच्चा आम) तोड़ते समय एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। बाग मालिक उसे निजी अस्पताल से दवा दिलाकर चुपचाप घर छोड़ गया। परिजन जब घर पहुंचे तो किशोर उन्हें मृत मिला। परिजनों ने बाग मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
शुक्रवार की सुबह नवई निवासी गंगाराम के पुत्र राजेंद्र (15) को पड़ोस के गांव का रहने वाला एक व्यक्ति अपने बाग में अमिया तुड़वाने मजदूरी पर ले गया था। अमिया तोड़ते समय राजेंद्र एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। बाग मालिक ने घायल किशोर को नई सराय के एक निजी अस्पताल में दवा दिलाई। वह किशोर को घर लेकर पहुंचा, पर घर में कोई नहीं था। लिहाजा वह उसे वहीं लिटाकर चला गया।
खेत से लौटने के बाद परिजनों को राजेंद्र चारपाई पर मृत पड़ा मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। राजेंद्र की मौत से भाइयों श्रीपाल, राजपाल, बहन शांति व मां नन्हकी का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता गंगाराम ने कोतवाली अजगैन में बाग मालिक पर जान से मार देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजयराज वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे घटनास्थल हसनगंज क्षेत्र में आता है इसलिए मुकदमा वहीं पर दर्ज किया जाएगा।