फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cultural

कलश यात्रा के साथ वार्षिकोत्सव शुरू

Fri, 14 Jan 2022 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
cultural
कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : UNNAO
अचलगंज। पचोड्डा स्थित बालाजी मंदिर का सात दिवसीय वार्षिकोत्सव कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। यात्रा के बाद रामकथा सुनाई गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ बालाजी मंदिर से शुरू हुई। इसमें शामिल महिलाओं एवं पुरुषों ने सिर पर कलश रखकर केशवानंद आश्रम पहुंचकर जल भरा। यात्रा के बाद मथुरा से आईं कथावाचिका शिवानी कृष्ण शुक्ला ने व्यास गद्दी का पूजन किया। इसके बाद कथा की शुरुआत में राम के चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि राम की कथा लोगों को आदर्श की सीख देती है। आज समाज में तरह तरह की विकृतियां पैदा हो रही हैं। लोग अपने-परायों को भूलकर आर्थिक धनार्जन को होड़ में लगे हैं। धार्मिक क्रिया के तहत कर्म और ग्रंथों को छोड़कर मोबाइल व इंटरनेट में व्यस्त हैं। इसी कारण प्रकृति भी कोरोना जैसी महामारियों से अपना रूप दिखा रही हैं। ऐसे समय में ईश्वर ही जीवन का एकमात्र सहारा बचा है।

देश और समाज के सामने संघर्ष के दिन है। इनसे विचलित होने के बजाय भजन-कीर्तन की जरूरत है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम मानव जीवन में आकर कई तरह के संघर्षों का जीवन पर्यंत सामना करते रहे लेकिन उन्होंने सत्य और नेकी का रास्ता नहीं छोड़ा। अयोध्या से आए आचार्य हरीशंकर मिश्र ने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक व राम रक्षा कवच का पाठ पूर्ण कर समाज के उज्जवल भविष्य की कामना की। सोनू तिवारी, सौरभ मिश्रा, सचिन सविता, पुत्तन तिवारी, दिव्या शुक्ला, राजकुमार वर्मा, अनिल वर्मा व राहुल शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed