{"_id":"60008a2a8ebc3e30c81414dc","slug":"cultural-unnao-news-knp6059890187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति पर गंगा में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति पर गंगा में लगाई डुबकी
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी वितरण करते लोग।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। मकर संक्रांति पर्व पर जिले के विभिन्न तटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद खिचड़ी दान की। घरों में कन्याओं को खिचड़ी भोज कराकर दक्षिणा दी गई। परियर, बांगरमऊ व बक्सर क्षेत्र के गंगा तटों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। इस दौरान सुरक्षा में पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट रहे।
गुरुवार बीघापुर के बक्सर घाट, बांगरमऊ के नानामऊ घाट, अचलगंज के कोलुहागाड़ा व बलाई घाट के अलावा सदर के परियर घाट पर मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। इस दौरान गंगा तट हर-हर गंगे के जयघोष से सुबह से दोपहर तक गूंजते रहे। गंगा स्नान के बाद श्रृद्धालुओं ने गंगा किनारे बने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और फिर सूर्यदेव को अर्ध्य दिया। लोगों ने मेले में खरीदारी व लजीज व्यंजनों को आनंद उठाया। गंगा तटों पर गोताखोर के साथ ही पुलिस बल देर शाम तक मौजूद रहा। पीडीनगर स्थित मानव उत्थान सेवा समिति के श्रीहंस सत्संग आश्रम में खिचड़ी भोज हुआ।
यहां सत्यवादिनी बाईजी, उदय प्रताप सिंह, धर्मपाल सिंह, शिवकुमार मौजूद रहे। भाजपा नेता विनय सिंह के नेतृत्व में पतारी गांव के मंदिर में खिचड़ी दान व भोज हुआ। यहां भाजपा नेता सुशील रावत, राकेश लोधी, सोनू रावत समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी मनीष चंदेल की अगुवाई में रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हरेश्वर महादेव मंदिर में खिचड़ी भोज हुआ। नवाबगंज में कस्बे के पुराने बस स्टाप व सोहरामऊ चौराहा पर आयोजित खिचड़ी भोज में मंशु राठौर ने 151 कन्याओं को खिचड़ी भोजन करा वस्त्र व दक्षिणा दी। औरास में थानाध्यक्ष राजबहादुर ने खिचड़ी भोज व बांगरमऊ में सीओ अंजनी कुमार राय ने कन्याओं को खिचड़ी भोज

मकर संक्रांति पर्व पर नानामऊ गंगातट पर स्नान करते श्रद्धाल।- फोटो : UNNAO
विज्ञापन