{"_id":"69b5a86c5fde6447df0c4eb1","slug":"crpf-jawan-cremated-with-state-honours-unnao-news-c-221-1-uno1023-146800-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सीआरपीएफ जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सीआरपीएफ जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
फोटो-8- बेटे अंश को तिरंगा देते सीआरपीएफ के अधिकारी। स्रोत: पाठक
असोहा। ब्लॉक के सहरांवा गांव निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान संजय कुमार (42) का बीमारी के चलते बृहस्पतिवार की रात निधन हो गया। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। शनिवार सुबह सीआरपीएफ जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी।
परिजन के अनुसार संजय कुमार छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ जीसी बिलासपुर बटालियन में तैनात थे। एक साल से वह किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज रायपुर के अस्पताल में चल रहा था। सुधार न होने पर परिजन लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात उनका निधन हो गया। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। शनिवार सुबह सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद बेटे ने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
संजय कुमार की मौत से पत्नी कामिनी, 12 वर्षीय पुत्र वंश, मां गंगा देवी व छोटे भाई संदीप बेहाल हैं। संजय कुमार के पिता का भी निधन हो चुका है। संजय के आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार के समय बड़ी संख्या में गांव व क्षेत्र लोग मौजूद रहे।