फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Crowd of buyers gathered in the market

Unnao News: बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़

Sat, 11 Nov 2023 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 11 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Crowd of buyers gathered in the market
उन्नाव। रोशनी का त्योहार दिवाली आज हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। त्योहार मनाने के लिए लोग शनिवार को पूरे दिन खरीदारी में व्यस्त रहे। खील, चूरा आदि के साथ मूर्तियों की जमकर खरीदारी हुई। इस दौरान बाजार खरीदारों से गुलजार रहे।
विज्ञापन



रविवार को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए शनिवार को खरीदारी होती रही। लोग खील, चूरा, लइया के साथ मिठाइयों, गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों आदि की खरीदारी में व्यस्त रहे। शहर के धवनरोड, स्टेशनरोड, बड़े व छोटे चौराहे के साथ गली मोहल्लों में खुली दुकानों पर भी भीड़ नजर आई। इसके अलावा नमकीन की भी खरीदारी होती रही।
विज्ञापन






घरों में मनाई गई नरक चौदस



शनिवार को छोटी दिवाली (नरक चौदस) भी मनाई गई। लोगों ने घरों में दीपक जलाए। उधर, दिवाली त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारी रूट मार्च करते रहे। वहीं जीआरपी व आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीफा, कैथा, इमली का भी लगेगा भोग



मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजन के लिए इसबार परंपरागत फूलों और फलों की भी मांग है। कमल का फूल, गुलाब के साथ ही भोग लगाने के शरीफा, अमरख, कैथा, इमली, गन्ना, संतरा, अनार, आंवला, नारियल, सेब भी खरीद रहे हैं।




दिवाली पर पूजन का शुभ मुहूर्त

आचार्य गुड्डू द्विवेदी ने बताया कि वैदिक पंचांग के अनुसार, अमावस्या रविवार दोपहर 2:44 बजे से लग जाएगी। इस बार मां लक्ष्मी की पूजा के लिए दो मुहूर्त शुभ होंगे। पहला मुहूर्त प्रदोष काल का शाम 5:11 बजे से 7:39 बजे तक रहेगा। वहीं निशीथ काल का मुहूर्त 11:39 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed