फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth attacked with big brother's election campaign

बड़े भाई के चुनाव प्रचार से लौट रहे युवक पर हमला

Mon, 20 Nov 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव Updated Mon, 20 Nov 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with big brother's election campaign
हमलावरों की ओर से जलाई गई कार। - फोटो : अमर उजाला

पुरवा। बड़े भाई के चुनाव प्रचार से लौट रहे युवक पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला बोल दिया। युवक की कार में आग लगने के साथ ही उसे भी जलाकर मार देने का प्रयास किया। तभी रात्रि गश्त पर चल रही पुलिस की गाड़ी का सायरन बजा। पुलिस की गाड़ी आता देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बेगमगंज बस स्टाप निवासी सुशील  तिवारी पुत्र स्व. रज्जन तिवारी के बड़े भाई संतोष तिवारी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। रविवार रात सुशील अपने बड़े भाई के चुनाव का प्रचार-प्रसार कर  घर लौट रहे थे। पुरवा-पाटन मार्ग पर स्थानीय मंडी समिति के निकट पहुंचते ही पहले से घात लगाए खड़े तीन अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार रुकवाई। गाड़ी रुकते ही हमलावरों ने सुशील के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं चाकू से हमला कार जान लेने का प्रयास किया। साथ ही कार में भी आग लगा दी। समय रहते रात्रि गश्त कर रहे पुलिस की गाड़ी का सायरन हमलावरों को सुनाई दिया तो वह मौके से भाग निकले। कार में आग लगाने से सुशील का चेहरा भी झुलस गया। साथ ही शरीर में भी गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने घायल सुशील को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पीड़ित सुशील की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed