फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Women's account extends 37 thousand

महिला के खाते से 37 हजार निकाले

Sat, 18 Mar 2017 12:39 AM IST
उन्न्ााव
उन्न्ााव Updated Sat, 18 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Women's account extends 37 thousand
धोखा दे गए एटीएम - फोटो : अमर उजाला
एटीएम से पैसा निकालने गई महिला के साथ 37 हजार रुपये की टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। महिला एटीएम से पैसा निकालने गई थी। पैसा न निकलने पर उसने पास खड़े युवक से सहायता मांगी। युवक ने महिला के खाते से रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने पुलिस को शिकायतीपत्र दिया है।
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के हड़हा निवासी शिवसहाय की पत्नी सुनीता पुत्री शालू के साथ अचलगंज स्थित स्टेट बैंक की बेथर शाखा में लगे एटीएम से तीन हजार रुपये निकालने आई थीं। कई बार की कोशिश के बाद भी पैसा नहीं निकला तो उन्होंने पास में खड़े युवक से मदद मांगी।
विज्ञापन


युवक ने महिला से कार्ड लेकर तीन हजार रुपये निकालकर दे दिए। इसी बीच उसने सैंतीस हजार रुपये खाते से और निकाल लिए। इसका मैसेज महिला के  पति के मोबाइल पर पहुंचा। उसने फोन से इसकी जानकारी दी। यह सुनकर महिला के होश उड़ गए। महिला ने बैंक मैनेजर से शिकायत की। कोई समाधान न निकलने पर पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed