{"_id":"9d21865f593be0b827860c322d5eb46c","slug":"woman-burned-to-death-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास/उन्नाव। औरास थानाक्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। मृतका के भाई ने बहनोई के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि घटना के समय वह कानपुर में था।
विज्ञापन
औरास थानाक्षेत्र के दिपवल गांव निवासी दुर्गेश (23) पत्नी विनीत सिंह की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में आग से जलकर मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में पड़ा मिला। पति के मुताबिक घटना के वक्त पर वह घर पर नहीं था वह गांव में ही रहने वाले राजू प्रजापति को कार खरीदने के लिए कानपुर लेकर गया था।
विज्ञापन
लौटते समय फतेहपुर चौरासी थानाक्षेएत्र के तकिया गांव में पहुंचा था तो रास्ते में फोन पर घटना की जानकारी मिली। वह तेजी घर पहुंचा तबतक उसकी पत्नी दुर्गेश की मौत हो चुकी थी। घर पर मौजूद मृतका की सास रेनू सिंह के मुताबिक रात करीब नौ बजे वह घर के बाहर बरामदे में अपनी पौत्री (मृतका की बेटी) खुशी (2) और दो माह के पौत्र को लेकर लेटी थी।
विज्ञापन
आग कब और और कैसे लगी उसे पता नहीं चल पाया। घटना की जानकारी होने पर बाराबंकी जिले के लोनीकटरा वैसापुर निवासी भाई संजय ने औरास थाने में तहरीर देकर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।