फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnaam episode: Former SP seeks CBI time

उन्नाव प्रकरण: पूर्व एसपी ने सीबीआई से मांगी मोहलत

Wed, 23 May 2018 11:35 PM IST
unnao
unnao Updated Wed, 23 May 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। उन्नाव प्रकरण में पूर्व एसपी उन्नाव पुष्पांजलि देवी को सीबीआई ने पूछताछ के लिए तलब किया है। हालांकि पुष्पांजलि ने बीमारी का हवाला देकर कुछ दिनों की मोहलत मांगी है। हालांकि सोमवार को दोबारा सीबीआई के एसपी ने पुष्पांजलि से बात की और उन्हें तबियत ठीक होते ही सीबीआई दफ्तर में आने को कहा है।
विज्ञापन

    सूत्रों की मानें तो एसपी उन्नाव इस पूरे मामले में प्रमुख कड़ी हैं। क्योंकि पीड़िता का आरोप है कि वह रेप के मामले में कई बार उन तक शिकायत लेकर गई और वहां सुनवाई नहीं हुई। इसी तरह लखनऊ से हुए पत्राचार में भी एसपी स्तर से जो रिपोर्ट लगाकर भेजी गई, उसके बारे में भी सीबीआई को पूछताछ करनी है। इसके अलावा पीड़िता के पिता के साथ मारपीट वाले दिन भी विधायक और पूर्व एसपी के बीच कई बार फोन पर बातचीत हुई थी। घटना वाले दिन ही विधायक क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख के साथ एसपी के कमांड आफिस भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

    सूत्रों का कहना है कि पुष्पांजलि ज्वाइंडस बीमारी हो गई है, जिसकी वजह से वह सीबीआई के सामने पेश नहीं हो पा रही हैं। सूत्रों का कहना है कि अगर अगले हफ्ते तक एसपी सीबीआई दफ्तर तक नहीं पहुंचती हैं, तो उनके घर जाकर सीबीआई की टीम उनका बयान दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विधायक और पुलिस कर्मियों को फिर कराया जाएगा आमना-सामना
सीबीआई केसूत्रों का कहना है कि  मारपीट के मामले में विधायक और पुलिस कर्मियों से अभी काफी जानकारी इकट्ठा करनी बाकी हैं। साथ ही जरूरत पड़ी तो दोनों पुलिस कर्मी पूर्व एसओ अशोक भदौरिया और दरोगा केपी सिंह व विधायक कुलदीप सेंगर को उन्नाव भी ले जाया जा सकता है। इससे पहले सीबीआई की टीम ने उन्नाव से कुलदीप सेंगर के तीन करीबी लोगों से भी लखनऊ में बुलाकर पूछताछ की थी। पड़ताल के दौरान पता चला है कि पीड़िता के पिता के पास से बरामद होने वाला असलहा पूर्व में गिरफ्तार सुमन ने पुलिस को मुहैया कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed