फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two women sold the same land

दो महिलाओं को बेच दी एक ही जमीन

Tue, 09 Jan 2018 11:42 PM IST
unnao
unnao Updated Tue, 09 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
पुरवा। मौरावां क्षेत्र के ग्राम कोड़रा निवासी एक भूमि मालिक ने अपनी जमीन दो महिलाओं को बेच दी। एक महिला नींव भराने पहुंची तो दूसरी के साथ भूमि मालिक पहुंच गया। इन्होंने महिला को गालियां देते हुए भगा दिया। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है
विज्ञापन


कोड़रा निवासी गुड़िया पत्नी रामनारायण ने बताया कि गांव के ही रामनरेश पुत्र राम जिलाई से गांव स्थित संक्रमणीय भूमि के 1/4 भाग यानी एक बिस्वा आवासीय प्लाट का बैनामा 40 हजार रुपये देकर किया था। इसका दाखिल-खारिज वह अपने नाम नहीं करा सकी। इसका फ ायदा उठाते हुए बैनामे को छिपाकर रामनरेश ने भूमि का बैनामा गांव की ही रेनू पत्नी रामू के नाम कर दिया।
विज्ञापन


14 नवंबर को वह भूमि की नींव भराने गई, तभी रामनरेश के साथ पहुंची रेनू गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने लगी। रामनरेश ने बताया कि उसने सारी भूमि रेनू को बेच दी है। महिला ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में नकल डाल कर मुआयना कराया तो फ र्जी बैनामे की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने थाना पुलिस व एसपी को शिकायतीपत्र भेजा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद गुड़िया ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed