फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two technical assistants dismissed in multi-million scam

लाखों के घोटाले में दो तकनीकी सहायक बर्खास्त

Fri, 09 Feb 2018 11:44 PM IST
unnao
unnao Updated Fri, 09 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। नवाबगंज विकासखंड में करीब दो साल पहले कागजों पर काम दिखाकर लाखों रुपये के घोटाले में शामिल ब्लाक के दो तकनीकी सहायकों को बर्खास्त कर दिया गया है। इस घोटाले में शामिल 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।


वर्ष 2015 में विकासखंड की ग्राम पंचायत हिम्मतगढ़, भैसौंरा, रानीपुर, कोटवा, अजैयाखेड़ा, भितरेपार आदि में वित्तीय वर्ष 2014-15 और 2015-16 में कागजों पर 9 काम दिखाकर लाखों रुपये के फर्जी भुगतान की शिकायत हुई थी। स्थलीय जांच उपायुक्त श्रम/रोजगार और  ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता सफीपुर ने की थी। जांच में दो फर्मों पर संबंधित कार्यों में सामग्री अंश पर 2214610 रुपये के फर्जी भुगतान लेने की जानकारी हुई थी। श्रमांश पर 344916 रुपये का भुगतान अतिरिक्त था। दबाव बढ़ने पर 1076963 रुपये वापस कर दिए गए थे।
विज्ञापन



तत्कालीन डीएम सुरेंद्र सिंह की अनुमति के बाद सीडीओ संजीव सिंह के आदेश पर तत्कालीन प्रभारी बीडीओ नवाबगंज (अब उपायुक्त मनरेगा) शेषमणि सिंह ने पूर्व प्रमुख पुत्र समेत 12 लोगों पर अजगैन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें संविदा पर तैनात तकनीकी सहायक चंद्रसेन पाल व अनिल रावत भी शामिल थे। आरोप था कि पंचायत अधिकारी सुंदरलाल गुप्ता ने जो पत्रावलियां भुगतान के लिए कार्यालय में प्रस्तुत की थीं, उसकी एमबी इन दोनों तकनीकी सहायकों ने की थी। इन्हें डीएम रवि कुमार एनजी ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
इन कार्यों को कागजों पर दिखाकर पैसा निकालने का आरोप
1-गढ़ी में कैथनखेड़ा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य (ग्राम पंचायत हिम्मतगढ़) में सामग्री का भुगतान 247989 रुपये।
2-हिम्मतगढ़ बड़ौर में संपर्क मार्ग से बाबू के दरवाजे तक नाली निर्माण में भुगतान 290959 रुपये।
3-हिम्मतगढ़ के नथईखेड़ा में मुन्नीलाल के दरवाजे से राजाराम के दरवाजे तक नाली निर्माण में भुगतान 295690 रुपये।
4-भैसौंरा कैथनखेड़ा में कुंवारे के दरवाजे से जगदीश के दरवाजे तक खड़ंजा कार्य में भुगतान 303000 रुपये।
5-भितरेपार में मनोज के दरवाजे से दीपक के दरवाजे तक खड़ंजा निर्माण में भुगतान 233700 रुपये।  
6-अजैयाखेड़ा कसंडा में खड़ंजा निर्माण कार्य में भुगतान 229800 रुपये।
7-रानीपुर डामर रोड से डाक्टर के घर तक खड़ंजा निर्माण में भुगतान 220200 रुपये।
8-कोटवा में बिंदा के दरवाजे से श्रीराम के दरवाजे तक मिट्टी खड़ंजा कार्य में भुगतान 233700 रुपये।
9-सरोसा शीतलखेड़ा में विनोद के दरवाजे से अमरइया तालाब तक नाली निर्माण कार्य में भुगतान 159563 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed