{"_id":"5aaeb0884f1c1bb1758b61e1","slug":"three-killed-two-ex-servicemen-die-in-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर हादसा, दो पूर्व सैनिक सहित तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेस-वे पर हादसा, दो पूर्व सैनिक सहित तीन की मौत
unnao
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
22- हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे के नीचे पड़ा जला ट्रेलर।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तकिया के निकट रविवार भोर पहर सड़क पर खराब खड़ी कार को हटाते समय आगरा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर पांच लोगों को रौंदता हुआ एक्सप्रेस-वे से खंती में चला गया। इससे ट्रेलर में आग लग गई। हादसे में पेट्रोलिंग कर्मी समेत तीन की मौत हो गई। दो घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाई। दोनों की हालत गंभीर देखकर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। एक घायल को एंबुलेंस जिला अस्पताल लाई। दूसरे घायल के परिजन लखनऊ लेकर चले गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। ट्रेलर चालक व क्लीनर मौके से भाग गए।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली के तकिया गांव के निकट रविवार सुबह लगभग चार बजे एक इनोवा कार खराब हो गई। पेट्रोलिंग कर रहे हरदोई जिले के थाना माधौगंज निवासी राजेंद्र प्रसाद (52) व हरदोई के माधौगंज थानाक्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर निवासी पिंटू (40) पुत्र श्रीराम ने क्रेन चलवा रहे ठेकेदार मंजूर अहमद को इसकी जानकारी दी। ठेकेदार के निर्देश पर रायबरेली जिले के थाना खीरों के गांव गनेशपुर निवासी क्रेन चालक सुरेश कुमार (36) पुत्र जगदीश प्रसाद साथी बिंदाचरन(38) पुत्र गुरुप्रसाद को लेकर मौके पर पहुंचे। खराब कार को बांधने के बाद क्रेन आगे बढ़ी। इसी समय क्रेन में डीजल खत्म हो गया। क्रेन चालक ने पेट्रोलिंग कर्मियों से डीजल मंगवाया। डीजल आने के बाद क्रेन चालक सुरेश व पेट्रोलिंग कर्मी पिंटू डीजल डालने लगे।
तभी आगरा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर पेट्रोलिंग कर्मी एक्स सर्विस मैन राजेंद्र प्रसाद, पिंटू, क्रेन चालक सुरेश, उसके साथी बिंदाचरन के साथ ही खराब खड़ी कार के चालक लखनऊ के बांसमंडी निवासी करन (35) पुत्र रामवीर सिंह को चपेट में लेने के बाद डिवाइडर तोड़ता हुआ खंती में चला गया। इससे ट्रेलर में आग लग गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक व क्लीनर मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सभी को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डाक्टर ने राजेंद्र प्रसाद व पिंटू को मृत घोषित कर दिया। घायलों में सुरेश, बिंदाचरन व करन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। करन के परिजन सीएचसी से लखनऊ लेकर चले गए। पुलिस क्रेन चालक व उसके साथी को जिला अस्पताल लाई। यहां डाक्टर ने सुरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि हादसे में तीन की मौत हुई है। दो घायल हैं। घायलों का लखनऊ व जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।