{"_id":"58dfecf54f1c1b380763fe12","slug":"theft-of-lakhs-of-retired-army-and-tenant-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर फौजी व किरायेदार के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर फौजी व किरायेदार के घर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sat, 01 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद बिखरा सामान समेटते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के प्रयागनारायण खेड़ा में सेवानिवृत्त फौजी के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया और नगदी व लाखों के जेवर आदि ले गए। जबकि उनके किरायेदार के घर से करीब दो लाख का माल ले गए। सूचना मिलने पर सीओ मौके पर पहुंचे और डाग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। सीओ ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
प्रयागनारायण खेड़ा निवासी सेवानिवृत्त फौजी अनिल त्रिवेदी कानपुर पॉलीटेक्निक में नौकरी करते हैं। बेटी हिसार व बेटा सचिन कानपुर स्थित एक लेदर फैक्ट्री में कर्मचारी हैं। शनिवार दोपहर उनकी पत्नी शिवकांती घर में ताला लगाकर पुराने मकान दारोगाबाग गई थीं। ऊपर कमरे में किराये पर रह रही महिला सुनीता पत्नी शिवकुमार अपने मायके सिविल लाइंस चली गई थीं। घर बंद देख चोरों ने निशाना बनाया। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर भीतर दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने अलमारी व बक्सों के भी ताले तोड़ लाखों का माले ले गए। इसके बाद किरायेदार महिला के कमरे से जेवर-नगदी समेत करीब दो लाख का माल ले गए। देर शाम लौटी शिवकांती ने घर का ताला टूटा देखा तो दंग रह गई।
सामान बिखरा देख उन्होंने शोर मचाया तो लोगों का मजमा लग गया। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद शहर कोतवाली से दारोगा मौके पर पहुंचे और जांच कर लौट गए। तीन घंटे तक पुलिस का कोई अधिकारी मौके पर न पहुंचने पर लोगों ने एसपी को घटना की सूचना दी। चोरी होने की जानकारी हुई तो अनिल भी घर पहुंचे। किरायेदार महिला भी घर पहुंची, उसने बताया कि उसने मकान बनवाने के लिए बैंक से रुपये निकाले थे। पुलिस के मौके पर न पहुंचने को लेकर लोगों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन
एसपी नेहा पांडेय के निर्देश पर कोतवाली एसएसआई मणिशंकर तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और डाग स्क्वायड की मदद से जांच की। उन्होंने बताया कि गृहस्वामी को चोरी हुए माल की लिस्ट और तहरीर देने को कहा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गृहस्वामी करीब 32 लाख की चोरी होने की बात कह रहे हैं।