{"_id":"58e53f2d4f1c1b081a5b3c4b","slug":"theft-of-lakhs-of-health-workers-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मी के घर लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वास्थ्य कर्मी के घर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
सफीपुर के तरफदारान में चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाता इमरान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तरफदारान में स्वास्थ्य कर्मी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया और लगभग 50 हजार रुपये समेत चार लाख का माल ले गए। घटना के समय गृहस्वामी परिवार के साथ लखनऊ गया था। देर शाम वापस लौटने पर जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच की।
तरफदारान निवासी इमरान जैदी स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी है। मंगलवार को इमरान लखनऊ में रहने वाले रिश्तेदार के यहां सपरिवार गया था। घर पर ताला बंद था। बुधवार शाम जब वह वापस आया तो गेट का ताला खोलकर वह भीतर पहुंचा तो कमरों और अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। सामान बिखरा पड़ा था। इमरान का कहना है कि चोर पीछे की दीवार फांदकर अंदर पहुंचे और घटना को अंजाम दिया है। मौके से लोहे की राड व पेचकश मिलने परा अनुमान लगाया जा रहा है
इसी से चोरों ने ताले तोड़े और सामान पार कर दिया। इमरान के मुताबिक दो अलमारियों में पत्नी समीरा जैनब का जेवर रखा था जो चोर ले गए। जैनब के मुताबिक लगभग चार लाख के जेवर चोर ले गए हैं। वहीं बक्से में 50 हजार की नगदी थी। इसके अलावा चोर कपड़े आदि भी ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शक के आधार दो लोगों को उठाया गया है। पूछताछ की जा रही है।