फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   theft incident in two houses

दो घरों से लाखों की चोरी

Thu, 04 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 04 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
theft incident in two houses
कमरे में बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

 थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर चोरों ने दो घरों से लाखों का माल पार कर दिया। एक घर में मेन दरवाजे की कुंडी खोलकर व दूसरे में दरवाजे में लगी ईंटों को हटाकर चोर अंदर घुसे। कमरों में रखे बक्सों के ताले तोड़ चोरों ने दोनों घरों से करीब तीन लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

दो लाख के जेवरात ले गए
पहली घटना में थानाक्षेत्र के उदितखेड़ा गांव निवासी विजय बहादुर मंगलवार रात घर के  बरामदे में सो रहे थे। उनकी पत्नी बबली बच्चों के साथ आंगन में लेटी थी। देर रात चोर घर के बाहरी तरफ लगे दरवाजे की ईंटें हटाकर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे करीब दो लाख के जेवरात पार कर दिए। सुबह नींद खुलने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

जरा सी चूक का चोरों ने उठाया फायदा
दूसरी घटना थानाक्षेत्र के गलरापुर गांव निवासी कमल किशोर के घर हुई। मंगलवार रात कमल पत्नी बच्चों के साथ घर के बाहर छप्पर के नीचे सोया था। मेन दरवाजे में उसने ताला नहीं डाला था। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर कुंडी खोली और अंदर घुस गए।चोरों ने कमरे का ताला तोड़ बक्से में रखे लगभग एक लाख के जेवरात पार कर दिए। सुबह कमल किशोर को घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच की बात कह पुलिस ने झाड़ा पल्ला
कमल किशोर व उदितखेड़ा गांव निवासी विजय बहादुर ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटना की जांच करने की बात कह दोनों को चलता कर दिया। पीड़िताें ने बताया कि पुलिस की उदासीनता से चोर आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। चार दिन पहले चोरों ने हाथीखेड़ा गांव निवासी रामावतार के घर से नकदी, जेवरात समेत 70 हजार का माल पार किया था। इस घटना में भी पुलिस ने जांच की बात कह पल्ला झाड़ लिया था। कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed