फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   theft incident in the house of sdo

बिजली विभाग के एसडीओ के घर

Fri, 26 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 26 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
theft incident in the house of sdo
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शहर के मोहल्ला पीडीनगर में किराए के मकान में रह रहे बिजली विभाग के एसडीओ के  घर चोरों ने धावा बोलकर नकदी-जेवरात समेत एक लाख का माल पार कर दिया। घटना के समय एसडीओ कमरे में ताला बंदकर किसी काम से लखनऊ गए थे। सुबह लौटने पर कमरे का ताला टूटा देख घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने घटना की जांच कर जल्द खुलासे का दावा किया है।

विज्ञापन

शहर में तैनात बिजली विभाग के एसडीओ मनीष यादव सदर कोतवली क्षेत्र के मोहल्ला पीडीनगर स्थित अनिल यादव के मकान में किराए पर रहते हैं। बुधवार शाम वह कमरे में ताला बंदकर किसी काम से लखनऊ चले गए। सुबह लौटे तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर एलसीडी गायब मिली। इसके साथ ही बेड की रैक में रखे 25 हजार रुपये, हाथ घड़ी व अन्य सामान भी गायब था। कमरे की हालत देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने मकान स्वामी व पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद अस्पताल चौकी प्रभारी अनिल सिंह मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल के बाद जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया। मनीष ने मेन गेट की ग्रिल फांदकर चोरों के अंदर घुसने का अंदेशा जताया है। गेट की दीवार में चोरों के पैरों के निशान भी मिले हैं। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने घटना में किसी नजदीकी के शामिल होने का अंदेशा जता जांच की बात कही है। एसडीओ सपा के जिला महासचिव के बहनोई हैं। इसकी जानकारी होते ही पुलिस ने तेजी से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इंसेट
लाखों की चोरी में नहीं मिला सुराग
शहर के मोहल्ला कल्याणी देवी निवासी शिक्षक श्रीकांत की पत्नी सनोरमा के घर हुई 23 लाख की चोरी में पुलिस दूसरे दिन भी खाली हाथ रही। जांच के दौरान पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। सनोरमा ने गुरुवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed