फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   theft

दो घरों से आठ लाख का माल पार

Fri, 23 Jan 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 23 Jan 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
theft
सफीपुर/उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव में बुधवार रात चोरों ने दो घरों में धावा बोलकर जेवर-नगदी समेत आठ लाख का माल पार कर दिया, जबकि तीसरे घर में गृहस्वामी की नींद खुल जाने से चोर भाग निकले। कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की।
विज्ञापन


सफीपुर के दरौली गांव निवासी हार्डवेयर व्यवसायी अयूब खां घर चोरों ने धावा बोला। मकान के पीछे की दीवार से चढ़कर छत के रास्ते भीतर पहुंचे चोरों ने अयूब के कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपये और करीब 4 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर घर के मेन गेट के रास्ते निकल गए। सुबह नींद खुली तो अयूब और उनकी पत्नी व बच्चों ने शोर मचाकर दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने अयूब के घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर किसान प्रेम शंकर के घर में भी चोर छत के रास्ते घुसे। यहां चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ा और उसमें रखे 13 हजार रुपये के अलावा करीब ढाई लाख के जेवर व अन्य कीमती सामान पार कर दिया।

चोरों ने इसी गांव में रहने वाले खालिद के घर में भी चोरी का प्रयास किया। चोर आंगन तक पहुंच गए मगर खटपट सुनकर गृहस्वामी की नींद खुल जाने से चोर वारदात को अंजाम नहीं दे पाए।


घटना की जानकारी होने के बाद सफीपुर कोतवाली प्रभारी श्रीनारायण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की। उन्होंने घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed