{"_id":"58a0ae1b4f1c1b5833d84504","slug":"the-young-man-s-body-was-found-hanging-in-a-suspected-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध दशा में फंदे से लटका मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परजिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रसीदपुर गांव निवासी राजेंद्र (35) पुत्र रामजियावन ने घर में रस्सी के फंदे से लटककर मौत को गले लगा लिया। घटना के समय पत्नी कांती खेत गई थी और लड़का गोलू मवेशी चराने गया था। शाम तीन बजे जब पत्नी घर लौटी तो शव लटकता देखा। यह देख उसके होश उड़ गए। पत्नी कांती ने बताया कि राजेंद्र सुबह साली को छोड़ने अड़हरा गांव गया था। उसके घर से निकलने के बाद ही वह खेत चली गई थी। उसके बाद राजेंद्र वापस घर कब आया और उसने फांसी कब लगाई, इसकी जानकारी नहीं है। जबकि ग्रामीणों का कहना था कि दंपति में रात में काफी विवाद हुआ था। ग्रामीणों ने विवाद से क्षुब्ध होकर जान देने की आशंका जताई है। ग्राम प्रधान दीप नारायण ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी के बाद भी पुलिस घंटो मौके पर नहीं पहुंची। देर शाम पुलिस के पहुंचने के बाद शव को फंदे से उतारा गया। फिलहाल परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। एसओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पखवारे भर पूर्व पंजाब से लौटा था
राजेंद्र पंजाब में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर पत्नी व बच्चा अकेला ही रहता है। पंद्रह दिन पहले ही वह घर आया था। अचानक ऐसा क्या हो गया कि उसे फांसी लगाकर आत्महत्या करनी पड़ी। राजेंद्र के फांसी लगाने को लेकर गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।
पखवारे भर पूर्व पंजाब से लौटा था
राजेंद्र पंजाब में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर पत्नी व बच्चा अकेला ही रहता है। पंद्रह दिन पहले ही वह घर आया था। अचानक ऐसा क्या हो गया कि उसे फांसी लगाकर आत्महत्या करनी पड़ी। राजेंद्र के फांसी लगाने को लेकर गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन