{"_id":"585040954f1c1bdd5d649f6a","slug":"the-crooks-took-away-eight-hundred-rebars","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से आए बदमाश लूट ले गए आठ लाख की सरिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से आए बदमाश लूट ले गए आठ लाख की सरिया
उन्न्ााव
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे डाली गई सरिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन निजी स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड और मजदूरों को गन प्वाइंट पर लेकर दर्जन भर बदमाश करीब आठ लाख की सरिया लूट ले गए। रविवार की रात हुई लूट की वारदात को पुलिस ने चोरी में दर्ज किया था। कार्रवाई और पुलिस गश्त न होने से बदमाशों ने सोमवार की रात फिर से धावा बोला। इन्होंने दस क्विंटल से अधिक सरिया स्कूल परिसर से निकालकर बाहर डाल दी। ट्रक के न पहुंचने से बदमाश इसे नहीं ले जा पाए। पीड़ित ने पुरवा कोतवाली में फिर तहरीर दी। सीओ ने बताया कि चोरी और मारपीट की सूचना मिली थी। कार्रवाई की जा रही है।
लखनऊ के इंद्रानगर निवासी रितेश कटियार पुरवा कोतवाली क्षेत्र में मऊ सुल्तानपुर गांव के पास मुख्य मार्ग पर इंटर कालेज का निर्माण करा रहे हैं। पिछले सप्ताह रितेश ने स्लैब के लिए 40 टन सरिया खरीदी थी। रविवार रात असलहों से लैस करीब दर्जन भर बदमाश स्कूल की दीवार फांदकर भीतर पहुंचे। इन्होंने चंदीखेड़ा गांव के सिक्योरिटी गार्ड रामचंद्र को गन प्वाइंट पर ले लिया। परिसर में मौजूद दो श्रमिकों ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने इन्हें पीट दिया। बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड से मेन गेट की चाबी ले ली। यह गेट खोलकर ट्रक को भीतर ले आए। इसके बाद करीब 16 टन सरिया लादकर भाग निकले। गार्ड की सूचना पर पहुंचे रितेश ने पुलिस को लूट की तहरीर दी। पुरवा कोतवाली पुलिस ने लूट को चोरी में दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने रितेश को स्कूल में सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने का आश्वासन दिया था। सोमवार रात करीब दस बजे एक सिपाही होमगार्ड के साथ स्कूल पहुंचा। यह करीब आधा घंटा रुकने के बाद चले गए।
सोमवार की रात करीब एक बजे आधा दर्जन बदमाश फिर स्कूल में दाखिल हुए। इन्होंने सिक्योरिटी गार्ड और मजदूरों के एक कमरे में बंद कर करीब दस क्विंटल सरिया के बंडल बाहर निकाल लिए। ट्रक के न पहुंचने से बदमाश सरिया नहीं ले जा पाए। पीड़ित ने मंगलवार को फिर तहरीर दी है। पुलिस सोमवार रात दोबारा हुई घटना की जानकारी से इनकार कर रही है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत करने की बात कही है। घटना की जानकारी करने का प्रयास किया गया तो पुरवा इंस्पेक्टर कौशलेंद्र सिंह बार-बार फोन काटते रहे। सीओ पुरवा सुशील कुमार ने बताया कि सशस्त्र चोरों के सरिया चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।