फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The couple began browning jewelery and cash looted

दंपति को तमंचा लगा जेवर व नगदी लूटी

Wed, 16 Nov 2016 11:11 PM IST
उन्न्ााव
उन्न्ााव Updated Wed, 16 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
The couple began browning jewelery and cash looted
loot in rishikesh - फोटो : AmarUjala
थानाक्षेत्र के गुलरिहा-अकोहरी मार्ग पर चंदन खेड़ा के निकट दो बाइक सवार चार लुटेरों ने बाइक सवार दंपति का पीछा कर बाइक रोकी और असलहा लगाकर 20 हजार रुपये की नकदी व महिला के जेवर लूट ले गए। पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और बछरावां की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


शिवनाथ खेड़ा के मजरे मवई गांव निवासी सुशील कुमार पत्नी गीता के साथ बाइक से सरैंया गांव निवासी अपने साढ़ू रामबहादुर के बेटे सुभाष के तिलक में शामिल होने जा रहे थे। चंदनखेड़ा गांव के निकट पहले से खड़े दो बाइक सवार चार लोगों ने दंपति का पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर एक बाइक सवार ने ओवरटेक कर रोक लिया। दूसरे ने बाइक पीछे खड़ी कर दी। लुटेरों ने सुशील कुमार के पास से 20 हजार नगद एवं बैग मेें पड़े गीता के जेवर निकलवा लिए। राहगीरों को आता देख लुटेरे तमंचा लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित थाने आए। तहरीर लेकर एसओ संजय पांडेय ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed