{"_id":"5a6e0bfa4f1c1b8e238b5496","slug":"the-body-was-thrown-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू गदनखेड़ा स्थित कटी बगिया के निकट शव मिलने के बाद जांच करते कोतवाल।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यू गदनखेड़ा स्थित कटी बगिया के निकट शव मिलने के बाद जांच करते कोतवाल।
unnao
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
न्यू गदनखेड़ा स्थित कटी बगिया के निकट शव मिलने के बाद जांच करते कोतवाल।
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
उन्नाव। शहर कोतवाली के मोहल्ला न्यू गदनखेड़ा स्थित कटी बगिया के निकट नाले के पास अधेड़ का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास में ही निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाली पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड के साथ जांच की। शव की पहचान नहीं हो सकी। इस दौरान दो चौकी क्षेत्रों में मामला फंसा रहा। पुलिस के बुलाने पर शेरअलीखेड़ा के प्रधान प्रतिनिधि ने सीमा का चिन्हांकन कराया। इसके बाद ललऊखेड़ा चौकी पुलिस ने शव मुर्दाघर भेजा।
मोहल्ला न्यू गदनखेड़ा स्थित कटी बगिया के निकट नाले के पास रविवार सुबह (50) वर्षीय अधेड़ का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। अधेड़ के सिर व मुंह पर वजनदार हथियार से वार किए गए थे। सुनसान इलाका होने से हत्यारे वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। सुबह पास में ही बन रहे मकान में काम करने वालों ने शव देखकर सूचना सौ नंबर पर दी। शहर कोतवाल अरविंद सिंह के अलावा एसएसआई जावेद अहमद, आबिद खां, गदनखेड़ा व अस्पताल चौकी इंचार्ज जितेंद्र व रामजीत यादव मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने फील्ड यूनिट व डाग स्क्वायड टीम को बुला लिया। दोनों टीमों ने जांच की। इन्हें सफलता नहीं मिली। शव की शिनाख्त भी नहीं हो पाई। शव मुर्दाघर में रखवाया गया है। मृतक लाल रंग के स्वेटर के साथ ही मटमैले रंग का कोट व काली पैंट पहने है। शहर कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। सिर पर वार कर हत्या की गई है।
विज्ञापन
.............................
घटना स्थल से बीस कदम दूर चल रहा था सत्संग
अधेड़ का शव जिस स्थान पर मिला, उससे बीस कदम दूर जय गुरुदेव के भक्तों का सत्संग चल रहा था। पांडाल लगाकर सत्संग किया जा रहा था। काफी देर तक शव वहां पड़ा रहा, भक्तों की नजर नहीं पड़ी। कोतवाल के पूछने पर पता चला कि सत्संग सप्ताह में केवल दो बार ही होता है। शव पड़ा होने की जानकारी किसी को नहीं थी।
विज्ञापन
...............................
10 घंटे पुराना लग रहा शव
पुलिस के मुताबिक अधेड़ की हत्या लगभग दस घंटे पहले की गई है। सुनसान एरिया व रात का फायदा उठाते हुए हत्यारों ने अधेड़ को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के कपड़ों की तलाशी में भी कोई क्लू नहीं मिला।
...................................
जुआ के फड़ सजने के साथ ही नशेड़ियों का है अड्डा
शव मिलने की जगह नशेड़ियों का अड्डा है। नशेबाजी होने के साथ ही जुआ के फड़ भी सजते हैं। इससे नशेबाजी या जुए में मारपीट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।