{"_id":"2b7bd5c8a37e2adf1ed92744e2fe75bf","slug":"the-bodies-of-two-men-were-found-hanging-on-the-gallows-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटके मिले दो युवकों के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटके मिले दो युवकों के शव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद/मियागंज। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में दो युवकों के शव फांसी पर लटके मिले। परिजन कई दिनों से घर से लापता होने की बात कह रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लए भेजने के साथ ही पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
गंजमुरादाबाद कसबा के मोहल्ला गंभीरगिरि निवासी दिनेश कुमार गुप्ता (35) पुत्र होशराम बुधवार शाम से संदिग्ध हालात में घर से लापता था। वह कसबा की सदर बाजार में कास्मेटिक की दुकान करता था। घर न आने पर परिजनों ने कई बार फोन पर बात की मगर उसने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।
रविवार सुबह उसका शव उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कसबा से कुछ दूर एक आम के बाग में फांसी से लटका मला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के मुताबिक दिनेश कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। वह बुधवार शाम से लापता था।
विज्ञापन
आसीवन थानाक्षेत्र के शाहाबाद गांव निवासी विजय बहादुर (24) शुक्रवार को बाजार गया। बाजार से लौटकर उसने घर के बाहर साइकिल खड़ी की और कहीं चला गया। देर रात तक न लौटने पर तलाश शुरू हुई। शनिवार देर शाम शव फांसी पर लटकता मिला। घटना की जांच में जुटी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।