फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Crackdown on synthetic drug smugglers; five accused arrested in two cases.

Solan News: चिट्टा तस्करों पर कार्रवाई, दो मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
पांच में से चार आरोपी पंजाब और हरियाणा के, एक सोलन के बड़ोग निवासी
विज्ञापन

सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही है कड़ी पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) टीम ने चिट्टे के दो अलग-अलग मामलों में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें आरोपियों से 34.69 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक डिजिटल वेइंग मशीन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन टी. साई वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पांचों आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी। पहले मामले में पुलिस ने जाबली-ओच्छघाट के समीप गुप्त सूचना के आधार पर एक चार मंजिला भवन की निचली मंजिल में दबिश दी। वहां एक किराये के कमरे में तीन युवक मौजूद थे। तलाशी के दौरान उनके पास से 26.63 ग्राम चिट्टा और एक डिजिटल वेइंग मशीन मिली। आरोपियों की पहचान प्रभात शर्मा (22), विशाल जायदका (32) और अभिषेक ठाकुर (24) के रूप में हुई। प्रभात शर्मा सोलन जिले के बडोग गांव का निवासी है। विशाल जायदका और अभिषेक ठाकुर दोनों पंजाब के रूपनगर जिले की नूहों कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सदर सोलन पुलिस थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


दूसरे मामले में ममलीग चौक पर एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका गया। उस पर सवार गौरव कुमार (29) और रवि (31) के कब्जे से 8.06 ग्राम चिट्टा मिला। गौरव कुमार और रवि दोनों चंडीगढ़ के विकासनगर के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए गौरव कुमार और रवि को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने मामले में संलिप्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। सभी पांचों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। पुलिस इन मामलों में आगे की जांच कर रही है। इसका उद्देश्य नशीले पदार्थों के नेटवर्क का पता लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed