{"_id":"6aa063927dcc83d2a801be9c","slug":"the-police-kept-doing-lip-service-on-surveillance-the-mp-went-to-saharanpur-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-180211-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: निगरानी पर खानापूर्ति करती रही पुलिस, सहारनपुर चले गए सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: निगरानी पर खानापूर्ति करती रही पुलिस, सहारनपुर चले गए सांसद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रविवार रात ड्यूटी में पुलिसकर्मियों ने ऐसी लापरवाही बरती कि एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने एलआईयू के एक दरोगा सहित पांच दरोगाओं, नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। मुख्य मामला सपा सांसद हरेंद्र मलिक की निगरानी में चूक का रहा, क्योंकि पुलिस उनकी निगरानी ही करती रह गई और वह चकमा देकर सहारनपुर निकल गए।
सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्त किए जाने का मामला प्रदेश में गूंज रहा था। सपा सांसद हरेंद्र मलिक सहित कई सपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को सहारनपुर जाना था। प्रतिनिधिमंडल जाने न पाए इसके लिए अधिकारियों ने सपा सांसद हरेंद्र मलिक, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी की निगरानी कराने के लिए उनके घरों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया था। इसके बाद भी दोनों सपा नेता सहारनपुर पहुंच गए। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-- -
ऐसे चकमा देकर निकले सपा सांसद
सपा सांसद के घर पर रविवार को शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए दरोगा नितिन कुमार, यशपाल सिंह, सिपाही नदीम, निशांत, दीपक, दिनेश की ड्यूटी थी। यह ड्यूटी पर तैनात थे। सुबह पांच बजे दूसरी टीम को ड्यूटी पर आना था। रात में यह निगरानी करते रहे और सुबह दूसरी टीम के पहुंचने पर पता चला कि सांसद रात में घर के दूसरे दरवाजे से निकल गए। इन पुलिसकर्मियों के अलावा एलआईयू में तैनात दरोगा राज कुमार को भी निगरानी करनी थी।
विज्ञापन
वहीं सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के घर मॉडल टाउन में दरोगा मुकुल कुशवाहा, सिपाही मोनू व हर्षित की दोपहर से ड्यूटी थी। बताया गया कि सपा जिलाध्यक्ष शाम के समय एक कार्यक्रम से घर लौटे तो पुलिस को देखकर वह वापस हो गए। पुलिसकर्मी उन्हें रोक नहीं सके।
-- -
चार थाना प्रभारियों के बदले क्षेत्र
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने फुगाना थाना प्रभारी दीपक कुमार को ककरौली व वहां से जोगेंद्र सिंह को सिखेड़ा, सिखेड़ा थाना प्रभारी विजय कुमार को खालापार थाना प्रभारी, वहां से बबलू कुमार को फुगाना थाना प्रभारी बनाया है। इसके अलावा सिखेड़ा थाने में तैनात अपराध निरीक्षक लोकेंद्र पाल सिंह को बुढ़ाना में अपराध निरीक्षक बनाया। चार चौकी प्रभारी सहित बीस दरोगाओं के भी कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।