फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teenager in discord caused by hanging

कलह में किशोरी ने लगाई फांसी

Tue, 14 Feb 2017 11:08 PM IST
उन्न्ााव
उन्न्ााव Updated Tue, 14 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Teenager in discord caused by hanging
फांसी - फोटो : अमर उजाला
 सदर कोतवाली क्षेत्र के गुलाबखेड़ा गांव में मंगलवार की सुबह एक किशोरी ने घरेलू कलह से फंदे पर लटककर जान देने का प्रयास किया। मां ने बेटी को फांसी लगाते हुआ देखा तो घर वालों को जानकारी दी। मां व चचेरे भाई ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


 कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी (17) मंगलवार सुबह घर पर अकेली थी। तभी उसने रस्सी से कमरे में फांसी लगाने का प्रयास किया। किशोरी की मां घर्र आइं तो उन्होंने बेटी को गले में फांसी का डाले देखा। इस पर उनकी चीख निकल गई। उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे। इन्होंने किशोरी केे गले से रस्सी के फंदे से बाहर निकाला। गर्दन कस जाने से किशोरी की  हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


किशोरी के चचेरे भाई ने बताया कि सुबह किशोरी के पिता रामपाल का पत्नी से विवाद हो गया था। उसने हस्तक्षेप किया था। इस पर पिता ने बेटी को पीट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। वहीं अन्य लोगों में चर्चा थी कि परिवार में ही किसी लड़के का तिलक समारोह था। तिलक समारोह के दौरान कुछ मामला बिगड़ा था। इससे वह क्षुब्ध थी। परिजन इससे ज्यादा कुछ भी कहने से कतराते दिखे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed