फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   teen gharon se dhaee laakh ka maal paar

तीन घरों से ढाई लाख का माल पार

Fri, 06 May 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 06 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
 teen gharon se dhaee laakh ka maal paar
बांगरमऊ के मोहिउद्दीनपुर गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात कोतवाली क्षेत्र के आसत मोहिउद्दीनपुर गांव में चोरों ने तीन घरों से  लगभग ढाई लाख का माल पार कर दिया। इसी गांव के मजरे में एक घर में चोरी के दौरान नींद खुलने पर परिजनों ने एक चोर को  दौड़ाकर पकड़ लिया।  चोर के चार साथी भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए चोर को पुलिस को सौंप दिया गया है। पूछताछ में उसने कई घटनाएं कबूली हैं।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के आसत मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी कल्लन, राजू और शमशेर के घरों की दीवारें आपस में जुड़ी हैं। बुधवार रात यह अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। देर रात चोरों ने तीनों घरों से चोरी कर ली।  पुलिस को दी गई तहरीर में कल्लन ने बक्से में रखे 15 हजार नगद और जेवर समेत 70 हजार का माल चोरी होने की बात कही। पड़ोसी राजू ने 70 हजार के जेवर  और अन्य कीमती सामान मिलाकर एक लाख और शमशेर ने 17 हजार की नगदी और जेवर सहित  70 हजार का माल चोरी होने की जानकारी दी। तीनों घरों से चोरों ने लगभग ढाई लाख का माल पार किया है।
विज्ञापन


इसी रात चोरों ने मोहिउद्दीनपुर गांव से एक किलोमीटर दूर गौरैया खुर्द निवासी जुग्गीलाल के घर को निशाना बनाया। चोरों की खटपट सुन जुग्गीलाल के परिवार के लोग जग गए। घरवालों के जागने की आहट सुन चोर भाग निकले। परिजनों ने चोरों को दौड़ाकर  एक को पकड़  लिया। उसे पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बाबू पुत्र पिंटू निवासी रूरी सादिकपुर ,बांगरमऊ बताया। उसने क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed