{"_id":"583dd0354f1c1b051cde63bd","slug":"shed-periodically-sells-raw-tomato-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"टमाटर के बहाने फेरी लगाकर बेचता था कच्ची शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टमाटर के बहाने फेरी लगाकर बेचता था कच्ची शराब
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब बेचते पकड़े गए आरोपी प्रमोद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
असोहा थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर को दबोचा है जो टमाटर की फेरी के बहाने कच्ची शराब के पाउच बेचता था। सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ा तो साइकिल में बंधी कैरेट में ऊपर कुछ टमाटर व उसके नीचे 60 लीटर कच्ची शराब मिली।
हरदोई जिले के टड़ियावां फरसा गांव निवासी प्रमोद कई महीनों से असोहा थाना के पिपरी गांव में एक मकान में किराये पर रह रहा था। वह कच्ची शराब के पाउच बनाकर आसपास के गांवों में फेरी लगाकर बेचता था। पुलिस से बचने के लिए वह प्लास्टिक की कैरेट में नीचे कच्ची शराब के पाउच और ऊपर से टमाटर रखता था। मंगलवार को असोहा थानाध्यक्ष जेएन सिंह ने सूचना पर प्रमोद को पकड़ लिया।
उसने बताया वह फेरी लगाकर टमाटर बेचने जा रहा है। तलाशी में टमाटर के नीचे थैलियों में 60 लीटर शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।