{"_id":"58daada34f1c1bfe0a63f4fc","slug":"rs-5-25-lakh-theft-of-the-doctor-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर के घर 5.25 लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक्टर के घर 5.25 लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज के झकरी मोहल्ले में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज कस्बे के झकरी मोहल्ले में होम्योपैथिक डाक्टर के घर चोरों ने दिन दहाड़े ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी सुरागकशी की मगर सफलता हाथ नहीं लगी। मौके पर कुछ नगदी बरामद होने से पुलिस घटना को दबी जुबान संदिग्ध मान रही है। पीड़ित ने 70 हजार की नगदी व करीब 5.25 लाख का माल चोरी जाने की तहरीर दी है।
झकरी निवासी डा. अजय गुप्ता होम्योपैथिक डाक्टर है। रोज की तरह मंगलवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित क्लीनिक गए थे। कुछ देर बाद उनकी पत्नी राजकुमारी कास्मेटिक की दुकान चली गईं। दोपहर बाद स्कूल व कालेज से लौटे तीनों बच्चे भी घर पर ताला बंद कर क्लीनिक व दुकान चले गए। करीब 2 बजे बेटा अमन किसी काम से घर पंहुचा तो मेन गेट का ताला टूटा देख होश उड़ गए। घर के अंदर गया तो अलमारी का ताला टूटा था। उसने परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे डा. अजय गुप्त ने इसकी जानकारी अजगैन पुलिस को दी। दिनदहाडे़ चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंची।
अजगैन कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने गहन छानबीन की। इस दौरान अलमारी का ताला टूटा होने के साथ ही कमरे में सामान बिखरा पाया। वहीं हजारों की नगदी पड़ी होने के बाद भी चोर ले नहीं गए। इसको लेकर पुलिस की जांच दूसरी तरफ मोड़ ले गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। जांच की जा रही है।