फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Replaceable roads will be pleasant, travel

बदलेंगी खस्ताहाल सड़कें, सुहाना होगा सफर

Thu, 11 Jan 2018 11:07 PM IST
unnao
unnao Updated Thu, 11 Jan 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद की आधा दर्जन से अधिक खस्ताहाल सड़कों पर सफर जल्द ही सुहाना होने वाला है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) पार्ट 2 से इन सड़कों का काम तेजी से  चल रहा है। दो माह में सड़कों का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वर्ष 2016 की शुरुआत में केंद्रीय अधिकारियों ने पीएमजीएसवाई-2 के तहत जिले की खस्ताहाल सड़कों की डीपीआर(डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) मांगी थी। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के अधिकारियों ने सबसे ज्यादा खस्ताहाल 9 सड़कों को निर्माण के लिए चुना था। इन सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे थे। इनके दोबारा निर्माण के लिए 47 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई थी। डीपीआर को अनुमोदन के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण लखनऊ भेजा गया था। मई 2017 में मरम्मत कार्य शुरू हुआ। अब इन सड़कों का निर्माण लगभग पूरा होने वाला है। अधिशाषी अभियंता एमएम खान ने बताया कि मार्च 2018 तक सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होना है।
विज्ञापन

इंसेट-1
इन सड़कों पर चल रहा काम
1-औरास से अलीपुर मिचलौला मार्ग। लंबाई 8.800 किमी.।
2-औरास संडीला रोड से दिपवल रोड। लंबाई 10 किमी.।
3-नेवाजखेड़ा अजगैन-मुशीगंज मार्ग से नवई मार्ग। लंबाई 9.600 किमी.।
4-गंगागंज से सिरधरपुर रोड वाया अलमरौसी मार्ग। लंबाई 6.200 किमी.।
5-कोरारी मोड़ से जमुका रोड। लंबाई 7 किमी.
6-बेहटा भवानी रोड से बक्तीखेड़ा रोड वाया गढ़ाकोला कठार मार्ग। लंबाई 8 किमी.
7-पुरवा अचलगंज रोड से मंगतखेड़ा वाया पासाखेड़ा रोड। लंबाई 5.5 किमी.।
8-पिपरोसा पुरवा रोड ओसिया से उमाखेड़ा वाया अरम मार्ग। लंबाई 7.100 किमी.।
9-नेशनल हाईवे 25 से सोहरामऊ से मोहमदापुर मार्ग। लंबाई 5.715 किमी.।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed