फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Rape victim's eyes will be surgery

रेप पीड़िता की आंखों की होगी सर्जरी

Sat, 18 Mar 2017 12:33 AM IST
उन्न्ााव
उन्न्ााव Updated Sat, 18 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rape victim's eyes will be surgery
गुजरात - फोटो : ANI
रेप पीड़िता की किशोरी की आंखों की सर्जरी होगी। शुक्रवार को लखनऊ मेडिकल कालेज में पीड़िता का सिटी स्केन, अल्ट्रासाउंड और एमआरआई भी कराई गई है। एएसपी ने बताया कि सभी मेडिकल रिपोर्ट नार्मल आई हैं। डाक्टर इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि आंख में चोट हमले से लगी या फिर कोई और वजह रही। पुलिस सूत्रों के मुताबिक डीजीपी जावीद अहमद भी जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता किशोरी से हुई घटना की गूंज शासन स्तर पर पहुंचने के बाद हरकत में आई पुलिस खुद को बेदाग साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। मालूम हो कि माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक मंदबुद्धि किशोरी से दो साल पहले पड़ोस के गांव निवासी दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। किशोरी के गर्भवती होने पर पुलिस ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। रेप के आरोपी को बचाने के लिए उसके परिजन किशोरी व उसके पिता पर मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


सुलह के लिए तैयार न होने से झल्लाए दुष्कर्म के आरोपी युवक के बड़े भाई पुत्तन ने बुधवार दोपहर शौच के लिए गई किशोरी को पीट दिया था और किशोरी के चेहरे पर डंडों से वार कर दिया। इससे किशोरी की दाहिनी आंख निकल गई थी जबकि बाई आंख में भी गंभीर चोटें आई थीं। पीड़ित किशोरी बाई आंख से भी नहीं देख पा रही है। पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी देने के साथ ही बेटी को मियागंज सीएचसी पहुंचाया था बाद में उसे जिला अस्पताल और फिर कानपुर रेफर कर दिया गया था। बाई आंख में गंभीर चोट होने से पुलिस ने डीजीपी जावीद अहमद के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार रात ही लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अशोक कुमार सिंह भी वहीं हैं। एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि पीड़िता के इलाज में किसी तरह की कोताही नही बरती जा रही है। उसका सिटी स्केन, अल्ट्रासाउंड और एमआरआई भी कराई गई है। डाक्टरों के अनुसार सभी रिपोर्ट नार्मल हैं। आंखों में चोट कैसे लगी इसपर डाक्टर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इलाज पूरा होने के बाद केस की गंभीरता को देखते हुए एक्सपर्ट डाक्टरों की टीम की चिकित्सकीय राय ली जाएगी। वहीं पीड़िता के पिता की ओर से थाना पुलिस पर लगाए गए अनसुनी और लापरवाही के आरोपों की भी जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस को शिकायत प्रकोष्ठ में पीड़िता की ओर से दिया गया कोई भी शिकायती पत्र अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed