फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Private janitor dies due to train injuries

ट्रेन की चपेट में आने से प्राइवेट चौकीदार की मौत

Tue, 16 Jan 2018 11:38 PM IST
unnao
unnao Updated Tue, 16 Jan 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन





बिछिया। सोनिक रेलवे स्टेशन पर वनस्पति फॉर्चून की रैक की रखवाली के लिए तैनात प्राइवेट चौकीदार ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सोनिक रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम में चार दिन पहले रॉक गोल्ड व फॉर्चून की रैक आई थी। यहां से कंपनी वनस्पति की सप्लाई पूरे प्रदेश में करती है। रैक की रखवाली के लिए ठेकेदार ने अजगैन कोतवाली की ग्रामसभा धाराखेड़ा के मजरे मकूर निवासी गनेशी (52) को तैनात किया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह गनेशी ट्रैक नंबर चार पार कर रहा था। वह कानपुर से लखनऊ की ओर से आ रही एलकेएम को नहीं देख पाया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। गोदाम में काम करने वाले श्रमिकों ने बताया कि चार नंबर लाइन पर हमेशा मालगाड़ी ही आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज एलकेएम आ गई।  मजदूरों के मुताबिक ट्रेन आने की घोषणा भी नहीं सुनाई पड़ी। गनेशी ही परिवार का पालन-पोषण करता था। गनेशी की मौत से परिवार बेसहारा हो गया। पत्नी  कलावती ने बताया उसके पास न खेत हैं, न ही राशन कार्ड। चार बेटियों में अंजली (16) के अलावा संजनी, कोमल, सौम्या व दो छोटे लड़के पवन व सचिन हैं। गनेशी की मौत से परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed