{"_id":"570aa5e94f1c1b5370c810ea","slug":"police-inactive-theft-in-three-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोती रही पुलिस, चोर लाखों का माल ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोती रही पुलिस, चोर लाखों का माल ले गए
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद कमरे में फैला पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार मौलाबांकीपुर गांव निवासी गिरिजाशंकर शनिवार रात को बाग स्थित ट्यूबवेल पर सोने चले गए। सुबह घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर देखा कि कमरे में रखे बक्से टूटे और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित किसान ने 60 हजार की नकदी और जेवरात समेत दो लाख का माल चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी।
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के शीतलगंज मोहल्ला निवासी बाले पुत्र बिंदा प्रसाद की कुसुंभी रोड पर मोबाइल शॉप है। रोज की तरह शनिवार को दुकान बंदकर घर चला गया। देर रात चोरों ने पीछे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर लगभग 90 हजार रुपये के कीमती मोबाइल और ढाई हजार की नकदी पार कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
बांगरमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, गांव निवासी राधेलाल पुत्र लल्लू चंडीगढ़ में रहकर नौकरी करता है। होली के त्योहार में वह घर आया था। त्योहार कर परिवार के साथ वापस चला गया। घर को सूनसान देख चोरों ने निशाना बना डाला। पीछे की दीवार से नकब लगा अंदर घुसे चोरों ने 40 हजार रुपये की नकदी और जेवरात समेत लगभग डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। रविवार को घर पहुंचे राधेलाल ने नकब लगी देख पुलिस को घटना की जानकारी देकर खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन