{"_id":"5b182a424f1c1bfa6e8b67f1","slug":"mla-s-talby-muscle-tomorrow-victim-family-leaves-for-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":" विधायक की तलबी पेशी कल, पीड़ित परिवार दिल्ली रवाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक की तलबी पेशी कल, पीड़ित परिवार दिल्ली रवाना
unnao
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। दुष्कर्म के मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व सहआरोपी शशि सिंह की पाक्सो कोर्ट में तलबी पेशी कल होगी। उधर डीआईजी से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार रात किशोरी चाचा व परिवार के दो अन्य लोगों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गई। डीआईजी ने मंगलवार को किशोरी को परिवार समेत दिल्ली जाने के लिए अनुमति व सुरक्षा प्रदान कर दी थी।
किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में एसआईटी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व सहआरोपी शशि सिंह पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। सीबीआई ने दोनों को गिरफ्तार करने व पूछताछ के बाद उन्नाव जेल में शिफ्ट करा दिया था। दुष्कर्म के मामले में विधायक की पहली पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई थी। दूसरी पेशी में स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण विधायक की पेशी टल गई थी। 25 मई को सीतापुर जेल से विधायक व सहआरोपी को तलबी पेशी के लिए पाक्सो कोर्ट लाया गया था। इस बीच कोर्ट ने अगली तलबी पेशी के लिए 8 जून की तारीख निर्धारित की थी। सीतापुर पुलिस विधायक व सहआरोपी को तलबी पेशी के लिए सीतापुर से कोर्ट लाएगी। वहीं मंगलवार को डीआईजी स्तर से सुरक्षा व दिल्ली जाने की अनुमति मिलने के बाद किशोरी चाचा, चाची व चचेरे भाई के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गई।