{"_id":"60a22f4a8ebc3efbf07a7b04","slug":"missing-girl-body-found-in-a-well-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: लापता युवती का कुएं में मिला शव, रस्सी से गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उन्नाव: लापता युवती का कुएं में मिला शव, रस्सी से गला घोंटकर हत्या
Mon, 17 May 2021 02:39 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 May 2021 02:39 PM IST
सार
गले में रस्सी का फंदा व शरीर में ईंट-पत्थर बंधे होने से गला घोंटकर हत्या व शव छिपाने की चर्चा तेज हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव के जगतपुर में तीन दिन से लापता 22 वर्षीय युवती का शव सोमवार की सुबह कुएं में मिला। मंदिर के पुजारी ने दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर उसकी पहचान कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
पुलिस के मुताबिक अशोक कुमार की 22 वर्षीय बेटी शिवानी 13 मई को लापता हो गई थी। अशोक कुमार ने 16 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार की सुबह घर से दो किमी दूर जगतपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास कुएं से दुर्गंध आने पर मंदिर के पुजारी कुएं में झांके तो शव दिखाई दिया।
पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पहचान कराई। पिता ने गुरुवार शाम को शिवानी के घर से जाने की बात पुलिस को बताई थी। मृतका का पिता धानीखेड़ा बाजार में किराये की दुकान लेकर बक्से बनाने का काम करता है।सीओ कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि मंदिर जाते या लौटते वक्त युवती कुएं में गिर गई। इससे डूबकर उसकी मौत हो गई।