{"_id":"78e47c0c584c3a09f6d8506809451b52","slug":"man-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की पीटकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ की पीटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव।
Updated Tue, 25 Aug 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव के बाहर झोपड़ी डालकर रह रहे अधेड़ की पीटकर हत्या कर दी
गई। परिजन गांव के ही दो लोगों पर हत्या करने की आशंका जता रहे हैं।
हालांकि अजगैन थाना पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई
की बात कह रही है।
अजगैन थानाक्षेत्र के कुईथर गांव निवासी विष्णू रावत (48) पुत्र बदलू करीब दो साल से गांव के बाहर एक मंदिर के पास झोपड़ी डालकर रहता था। सोमवार रात उसका बेटा ओमप्रकाश पिता के लिए खाना लेकर गया था। उसके मुताबिक जैसे वह झोपड़ी के पास पहुंचा, उसे दो लोग भागते हुए दिखे।
वह मौके पर पहुंचा तो पिता विष्णु झोपड़ी के बाहर जमीन पर पड़े थे, उनकी मौत हो चुकी थी। इसी दौरान मुंह में कपड़ा लपेटे दोनों लोगों ने उसे देख लिया और दौड़ा लिया। वह भागकर गांव पहुंचा और परिजनों को घटना की जाकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर गहरी चोट से उसकी मौत होने की पुष्टि हुई है।
मृतक के दाहिने हाथ में भी गहरी चोट है। मृतक के भाई भगवानदीन ने गांव में ही रहने वाले दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। उसके मुताबिक उन दोनों से करीब चार साल पहले बेची गई जमीन के रुपयों के लेनदेन का विवाद था। अजगैन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि घटना की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।