{"_id":"75fd29b875da84a13752b5b768224a8f","slug":"loot-hindi-news-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन को बंधक बना 35 हजार लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन को बंधक बना 35 हजार लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 26 Mar 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
अजगैन(उन्नाव)। थानाक्षेत्र की नवाबगंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत कुईथर में मंगलवार रात एक शराब ठेका पर बदमाशों ने धावा बोल सो रहे सेल्समैन को बंधक बना करीब 35 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस मामला लूटपाट का नहीं बल्कि लेनदेन को लेकर हुए विवाद बता रही है।
विज्ञापन
कुईथर गांव की बाजार में शराब ठेका है। मंगलवार रात ठेका बंद कर उसका सेल्समैन शैलेश तिवारी अंदर ही सो गया। कुछ देर बाद उसको दुकान के पीछे किसी की चहलकदमी का अहसास हुआ। उसने पीछे निकलकर देखा तभी चार लोगों ने उसको दबोच लिया और उसके हाथ पैर बांध दिए।
विज्ञापन
शैलेश के मुताबिक दुकान में बिक्री के रखे करीब 35 हजार रुपये लूट लिए और भाग निकले। किसी तरह वह बंधन मुक्त हुआ और घटना की जानकारी ठेका मालिक को दी। ठेका मालिक ने इसकी सूचना अजगैन पुलिस को दी। अजगैन थाना निरीक्षक विजय कांत मिश्र ने बताया कि मामला लेनदेन का है लूट की संभावना नहीं है।
विज्ञापन