फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   lakhs of rupees stolen from house of nurse

नर्स के घर लाखों की चोरी

Mon, 18 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 18 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
lakhs of rupees stolen from house of nurse
चोरी की वारदात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शहर के एक नर्सिगहोम में काम करने वाली नर्स के घर के ताले तोड़कर चोरों ने जेवर-नगदी समेत करीब पांच लाख का माल पार कर दिया। कोतवाली पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मोती नगर निवासी लक्ष्मी वर्मा पत्नी स्व. कृष्ण कुमार शहर के सिविल लाइंस स्थित एक नर्सिंगहोम में काम करती है। बीती सात जुलाई को सिविल लाइंस में रहने वाली भतीजी सरिता की शादी हुई थी। रविवार को सरिता दोबारा विदा होकर अपनी ससुराल जा रही थी। दोपहर को नर्सिंगहोम में ड्यूटी के बाद लक्ष्मी सीधे भतीजी से मिलने चली गई। रात करीब नौ बजे आसपास के लोगों ने लक्ष्मी के घर के पीछे का दरवाजा खुला देखा तो उसे फोन करके सूचना दी। वह भागकर घर पहुंची लाखों की चोरी का पता। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलसि ने घटना की तफ्तीश की। लक्ष्मी के मुताबिक चोर अलमारी में रखे 6000 रुपये और बेड में रखे करीब पांच लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed