{"_id":"5776ba134f1c1ba95c79b6e0","slug":"lakhs-of-rupees-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों में लाखों की चोरी
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
चोरी की वारदात
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैजुवामऊ के पूर्व प्रधान गंगाराम की 21 अप्रैल को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद पत्नी सुशीला देवी घर में ताला बंद कर पड़ोस के मकान में किराए पर रहने लगी। सुशीला ने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे के करीब कुछ लोगों को मकान पर टार्च मारते हुए देखा। घबराकर सीओ बीघापुर व एसओ बिहार को फोन मिलाया। दोनों अधिकारियों ने फोन पर उन्हें पुलिस भेजने का भरोसा भी दिया। दहशत में बैठी सुशीला दो घंटे तक पुलिस के आने का इंतजार करती रही, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। सुबह होने पर गांव के लोग जागे तो वह घर से बाहर आई। तब जाकर पुश्तैनी मकान में चोरी होने का पता चला। सुशीला ने बताया कि चोर आलमारी व बक्सों का ताला तोड़ दो हजार रुपये और 70 हजार के जेवरात व कंप्यूटर उपकरण समेत एक लाख से अधिक का माल ले गए। इसी तरह चोरों ने मोहल्ले के धीरेंद्र पटेल के प्लाट में व प्रेम चौधरी के खेत में लगा सबमर्सिबल पंप खोल ले गए। बिहार एसओ आमोद रंजन चौधरी ने बताया कि महिला की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी। कुछ न मिलने पर पुलिस लौट आई। पीड़ित महिला ने कुछ लोगों पर शक जताया है। जांच की जा रही है। जल्द घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस पर लगाए आरोप
पूर्व प्रधान गंगाराम की पत्नी सुशीला का कहना है कि 21 अप्रैल को उसके पति की हत्या सिर में गंभीर चोट पहुंचाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच सामने आने के बाद भी पुलिस ने नामित आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। वह बोलीं, पहले पति की हत्या हुई अब घर में चोरी। सूचना देने के बाद भी पुलिस ने लापरवाही बरतने में कोई कसर नहीं रखी है। उसका घटना में पुलिस की मिलीभगत का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
इंसेट
चोरी गई रिवाल्वर का नहीं लगा सुराग
तीन दिन पहले गिरजाबाग निवासी बाइक मकैनिक पप्पू के घर हुई लाखों की चोरी में पुलिस खाली हाथ है। चोरों ने पप्पू की रिवाल्वर पर भी हाथ साफ किया था। सीओ रामअर्ज ने बताया कि पुलिस के हाथ सुराग लगा है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन