फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Kishenas made the dead bodies on the road

सड़क पर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 30 Mar 2018 11:36 PM IST
unnao
unnao Updated Fri, 30 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kishenas made the dead bodies on the road
मौरावां-बछरावा मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करते परिजन व ग्रामीण। - फोटो : amarujala
मौरावां। हिलौली के मजरे मदाखेड़ा में मारपीट के दौरान घायल हुए अधेड़ की मौत के बाद परिजनों ने शुक्रवार दोपहर ब्लाक रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस घटना में उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई व आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजन सड़क से हटे। इसके बाद यातायात बहाल हुआ।  
विज्ञापन

मौरावां थाना क्षेत्र के मदाखेड़ा में जमीन के विवाद में हुई मारपीट के बाद गुरुवार को रामपाल रावत (52) पुत्र रामेश्वर की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि पड़ोसी प्रेमशंकर से सहन की भूमि को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में प्रेमशंकर ने रामपाल के सिर पर लाठी से वार किया था। इस मामले में परिजनों ने प्रेमशंकर के खिलाफ तहरीर दी थी। उचित कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद रामपाल का शव गांव पहुंचा। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन शव लेकर हिलौली ब्लाक चौराहे पर पहुंच गए। इन्होंने मौरावां-बछरावां मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर मौरावां थाने से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। इन्होंने जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे परिजनों को समझाना शुरू कर दिया। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर कार्रवाई के बाद परिजनों ने शव हटाया। शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया गया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। थानाध्यक्ष अमित कुमार तोमर ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रेमशंकर पासवान की गिरफ्तारी हो गई है।
विज्ञापन

इनसेट
पूर्व विधायक ने दी सांत्वना
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक उदयराज यादव ने रामपाल के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर कार्रवाई होगी। कार्रवाई न होने तक वह पीड़ित परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed