Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ambulance catches fire; driver jumps out to save his life

Panchkula News: एंबुलेंस में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Tue, 10 Nov 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Ambulance catches fire; driver jumps out to save his life
पंचकूला। सेक्टर-23 में सोमवार शाम एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी एंबुलेंस आग की लपटों में घिर गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते एंबुलेंस से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही मिनटों में एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


चालक ने सूझबूझ दिखाकर बचाई जान

सोमवार शाम निजी अस्पताल की एंबुलेंस एक मरीज को छोड़कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान चालक एंबुलेंस लेकर सेक्टर-23 पहुंचा और वहां वाहन रोक दिया। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद ही एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। शुरुआत में चालक ने आग लगने के कारणों को समझने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


एंबुलेंस में तेजी से फैलती आग को देखकर चालक ने बिना देर किए बाहर छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी के कारण एंबुलेंस में आग लगी होगी। मामले में जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed