फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Kidnapped people for justice

न्याय के लिए परिजनों ने लगाया जाम

Wed, 31 Jan 2018 12:06 AM IST
unnao
unnao Updated Wed, 31 Jan 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली के एक गांव निवासी महिला बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में न्याय दिलाने के लिए कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गई।  शाम तक किसी अधिकारी के न पहुंचने पर कलक्ट्रेट के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शन करने वालों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुला। इसके बाद सभी बांगरमऊ विधायक के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि घर जाने वाले रास्ते पर निर्माण कराने का विरोध करने पर 17 दिसंबर 2017 को जसरपुर गांव निवासी कुछ युवकों ने घर पर हमला बोल दिया था। इन्होंने सोलह वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपियों के घर शिकायत करने पर इन्होंने मारपीट की थी। कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


इससे मजबूरन सड़क जाम करनी पड़ी। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के समझाने पर परिजनों ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए एक दिन का समय दिया। कार्रवाई न होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालाें ने बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के आवास पहुंचकर उन्हें ज्ञापन दिया। वहीं दूसरे पक्ष ने एसपी को ज्ञापन देकर महिला पर पैत्रक जमीन हड़पने और कार्रवाई करने पर दुष्कर्म का गलत आरोप लगाने की बात कही है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed