ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दे दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। रेलवे स्टेशन के पास खड़े एक युवक ने राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन आते ही छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने काफी प्रयास किया लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शहर में हरदोई ओवर ब्रिज के नीचे पश्चिमी केबिन की तरफ मंगलवार शाम काफी देर से बैठे युवक ने करीब पौने चार बजे लखनऊ से कानपुर जा रही राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई लेकिन चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों का मजमा लग गया। जीआरपी ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर सीपी सिंह ने बताया कि वह नीले रंग का स्वेटर व गहरे हरे रंग की पैंट पहने था। बताया कि पहचान का प्रयास किया जा रहा है।